Video: ₹1 के लिए तरसती थी, अब सुई की नोक ने बदली लाइफ! घर बैठे कमा रही हैं लाखों
Womens Success Story: राजधानी रांची की रहने वाली रीमा को कभी इस बात के ताने सुनने पड़ते थे कि उनके माता-पिता को कोई बेटा नहीं है. आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव के बीच रीमा ने हार मानने के बजाय अपनी मां से सीखी काथा वर्क और वर्ली पेंटिंग की कला को अपना हथियार बनाया. आज वही बेटी न केवल अपने माता-पिता का सहारा है, बल्कि एक सफल उद्यमी भी है. केंद्र सरकार की PMFME योजना से मिले सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर रीमा ने सिर्फ सुई-धागे से अपना साम्राज्य खड़ा किया है. उन्होंने सिल्क साड़ियों, बेडशीट और पर्दों पर अपनी कलाकारी बिखेरी. जिसे आज इंस्टाग्राम और खुद की वेबसाइट के जरिए पूरे देश से ऑर्डर मिल रहे हैं. कभी एक-एक रुपये के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली रीमा आज हर महीने 40 हजार रुपये से अधिक कमा रही हैं. वे न सिर्फ अपने बच्चों की बेहतर परवरिश कर रही हैं, बल्कि बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की हवाई यात्राएं भी करती हैं. रीमा का यह जीरो से हीरो तक का सफर झारखंड की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail