CCTV में कैद हुए लुटेरे! महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े बदमाश, जैसलमेर में पहली बार ऐसी लूट

Image credit: Internet

Jaisalmer Robbery News: जैसलमेर के भाटिया पाड़ा क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया. गांधी चौक इलाके के व्यापारी नवल भाटिया के घर में तीन अज्ञात बदमाश घुस गए और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया. बदमाशों ने महिला को बांधकर, मुंह पर टेप लगाकर और गले पर चाकू रखकर डराया, जिसके बाद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसपी अभिषेक शिवहरे, डीएसपी रूप सिंह इन्दा और कोतवाल सुरजा राम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए हैं.   Read More ...

free visitor counters