Video: गर्मी का कूल बिजनेस! मात्र 50 हजार लगाएं और हर महीने कमाएं 60000 तक, जानें कैसे

Image credit: Internet

Summer Business Idea: बढ़ते पारे के बीच जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं. वहीं यह मौसम कमाई का एक शानदार मौका भी लेकर आया है. कम पूंजी में अपना काम शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए गन्ने के जूस का बिजनेस सबसे मुनाफेदार साबित हो रहा है. मात्र 50000 रुपए के शुरुआती निवेश से आप अपनी खुद की कमाई की मशीन लगा सकते हैं. व्यवसाय संचालक सुशील कुमार के अनुसार एक आधुनिक और हाईजीनिक गन्ना जूस मशीन करीब 50 हजार में आसानी से मिल जाती है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे चलाना बेहद आसान है और महिलाएं भी इसे स्वरोजगार के रूप में अपना सकती हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों या बाजारों में एक स्टॉल लगाकर रोजाना 1500 से 2000 तक की कमाई आसानी से की जा सकती है. गन्ने का जूस न केवल प्यास बुझाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसलिए इसकी मांग कभी कम नहीं होती. अगर आपकी दुकान किसी व्यस्त सड़क या हाईवे पर है, तो महीने की बचत 40 से 60 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. कम खर्च, शून्य तकनीकी ज्ञान और ज्यादा मार्जिन के कारण यह बिजनेस आज के युवाओं और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सबसे सरल रास्ता है.   Read More ...

free visitor counters