नागौर में बेमौसम बारिश का कहर: नावां की नमक नगरी में 200 करोड़ का नुकसान, मजदूरों पर संकट गहराया

Image credit: Internet

Unseasonal Rain Impact On Salt Production : नागौर जिले की नमक नगरी नावां में इस बार मौसम ने ऐसा खेल खेला है कि पूरी अर्थव्यवस्था हिल गई है. वैशाख की तपती गर्मी में जहां नमक उत्पादन अपने चरम पर होना चाहिए था, वहीं लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने हालात सावन जैसे बना दिए हैं. डीडवाना-कुचामन सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश से नमक की क्यारियां पानी से भर गई हैं, जिससे तैयार नमक की परतें पूरी तरह घुल गईं. इसका सीधा असर करीब 200 करोड़ रुपए के कारोबार पर पड़ा है. उत्पादन लगभग ठप हो चुका है और केवल 5 प्रतिशत ही नमक बन पाया है. इस संकट ने व्यापारियों के साथ-साथ लगभग 50 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी बड़ा असर डाला है. रोजगार की उम्मीद में आए मजदूर अब खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.   Read More ...

free visitor counters