जोधपुर रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, कबाड़ से 58 करोड़ कमाए, 300% बढ़ोतरी, सुरक्षा और सफाई भी हुई मजबूत
Jodhpur Railway Scrap Revenue : जोधपुर रेल मंडल ने इस बार कबाड़ को कमाई का जरिया बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप निस्तारण के जरिए मंडल ने 58 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 300 प्रतिशत ज्यादा है. तय लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 15 हजार मीट्रिक टन के बजाय 16,500 मीट्रिक टन स्क्रैप का सफल निष्पादन किया गया. यह उपलब्धि सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन की दिशा में भी बड़ा कदम है. ई-ऑक्शन जैसी पारदर्शी प्रक्रिया, समयबद्ध कार्रवाई और बेहतर समन्वय ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई. कबाड़ हटने से दुर्घटना का खतरा कम हुआ है, निगरानी बेहतर हुई है और रेलवे परिसर साफ-सुथरे बने हैं, जिससे यात्रियों और संचालन दोनों को फायदा मिल रहा है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail