172 पुल, 2 सुरंगें और अरावली का नजारा, वैली क्वीन ट्रेन से देखें राजस्थान का सबसे खूबसूरत रूप
Rajasthan Valley Queen Train: राजस्थान की अरावली पहाड़ियों के बीच चलने वाली ‘वैली क्वीन हेरिटेज ट्रेन’ अब पर्यटकों के लिए और भी लंबे समय तक उपलब्ध रहेगी. उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए इसके संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट तक का यह 47 किलोमीटर का सफर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक सुरंगों और 172 पुलों के कारण बेहद खास बन जाता है. विस्टाडोम कोच की पारदर्शी छत से यात्री अरावली के खूबसूरत नजारों का 360 डिग्री अनुभव ले सकते हैं. खासकर मानसून में गोरम घाट का दृश्य ‘मिनी कश्मीर’ जैसा लगता है, जहां झरने और हरियाली पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. विंटेज लुक और आधुनिक सुविधाओं से सजी यह ट्रेन राजस्थान पर्यटन को एक नया आयाम दे रही है और देश-विदेश के यात्रियों के लिए एक आकर्षक अनुभव बन चुकी है. Read More ...
Related posts
ब्रज में हरियाली का महाअभियान! 16.90 लाख पौधों से बदलेगा भरतपुर-डीग का क्षेत्र
मुल्तानी मिट्टी और शहद करेगा कमाल, चेहरे के दाग-धब्बों के लिए आजमाएं ये नुस्खा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से धोया, सीरीज किया अपने नाम
25-03-26 03:03:18pm -
सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी, दादा को जैकसन ग्रुप ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
25-03-26 02:03:38pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail