Bhilwara News: इस मंदिर में चढ़ती हैं हथकड़ियां! अपराधी भी झुकाते हैं सिर, माता के 64 रूपों का अनोखा रहस्य

Image credit: Internet

Joganiya Mata Mandir Ka Itihas: भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा पर स्थित जोगणिया माता मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और आस्था से जुड़ा हुआ है. मंदिर के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के अनुसार, यहां माता लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के स्वरूप में विराजमान हैं. लोक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि बम्बावदा क्षेत्र के पास स्थित यह मंदिर हाड़ा राजपूतों की कुलदेवी का स्थान रहा है. माना जाता है कि राव देवा ने अपनी पुत्री के विवाह के अवसर पर जगदम्बा जोगणिया माता को विशेष रूप से आमंत्रित किया था. तब से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं. यह मंदिर धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters