Israel-Iran-US War: फौज नहीं… ये है ईरान की असली ताकत! मेजर गौरव आर्य ने बताया असली खेल

Image credit: Internet

Israel-Iran-US War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान को लेकर नई बहस छिड़ गई है. रक्षा मामलों के जानकार मेजर गौरव आर्य ने ईरान की स्थिति समझाई है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान से स्ट्रेट ऑफ होरमोस पर नियंत्रण, परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय समर्थन सब कुछ छोड़ने को कहा जाता है, तो यह उसके लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा. उनके मुताबिक, ये शर्तें ईरान को कमजोर करने जैसी हैं. मेजर आर्य ने कहा कि ईरान की ताकत सिर्फ उसकी सेना नहीं है. असली ताकत उसके सहयोगी नेटवर्क में है. जैसे हिजबुल्लाह, हमास और हूती जैसे समूह. उनका कहना है कि ये संगठन ईरान के प्रभाव को पूरे क्षेत्र में बनाए रखते हैं. एक तरह से ये उसकी रणनीतिक ताकत हैं. मेजर आर्य के मुताबिक, अगर ईरान से ये सब छीन लिया जाए, तो उसके पास बातचीत में देने के लिए बहुत कम बचता है. यही वजह है कि इन शर्तों पर सहमति बनना मुश्किल दिखता है.   Read More ...

free visitor counters