मुल्तानी मिट्टी और शहद करेगा कमाल, चेहरे के दाग-धब्बों के लिए आजमाएं ये नुस्खा

Image credit: Internet

चेहरे और शरीर के काले दाग-धब्बों को दूर करने के लिए घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है. उन्होंने बताया कि इस पेस्ट को रोजाना 5 मिनट तक प्रभावित जगह पर लगाने से कुछ ही हफ्तों में असर दिखने लगता है. एक ग्राहक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित इस्तेमाल से 2-3 महीने में त्वचा का रंग सामान्य हो सकता है. मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गंदगी और काली परत को साफ करती है, जबकि शहद त्वचा को मॉइश्चराइज कर सूखापन दूर करता है. यह मिश्रण ड्राई स्किन वालों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है.   Read More ...

free visitor counters