गर्मी में पिंपल और दाग-धब्बों के लिए रामबाण है तुलसी फेस जेल, जानें बनाने का तरीका

Image credit: Internet

गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है. इससे त्वचा रुखी हो जाती है और रंगत भी फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में प्राकृतिक उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं.आयुष चिकित्सक के अनुसार, तुलसी के पत्तों से बना फेस जेल त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा विकल्प है. तुलसी फेस जेल बनाने के लिए सबसे पहले ताजी तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लें और उसका रस निकाल लें. इसके बाद इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंद गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एक साफ डिब्बे में रख लें. इस फेस जेल को रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सुबह साफ पानी से धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आने लगता है और चेहरे की अशुद्धियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं. हालांकि, उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है.   Read More ...

free visitor counters