Video: कोल्ड ड्रिंक भूल जाइए! मिट्टी के कुल्हड़ में मिलता है अमृत, 1974 से बरकरार है इस लस्सी का जादू
Famous Lassi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में अगर आप कोल्ड ड्रिंक से गला तर कर रहे हैं तो रुकिए. छपरा के हथुआ मार्केट के गेट पर मिलने वाली दयानंद की लस्सी ने बड़े-बड़े ब्रांड्स की छुट्टी कर दी है. साल 1974 से शुद्धता की विरासत संभाल रहे दयानंद राय आज भी अपने पिता के दौर वाला स्वाद परोस रहे हैं. इस लस्सी की सबसे बड़ी खासियत इसकी शुद्धता है. गांव से आए ताजे दूध से पहले दही जमाया जाता है. फिर उसमें खोआ, काजू, किशमिश, केसर और चेरी का तड़का लगाया जाता है. जब यह गाढ़ी लस्सी मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाती है, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. दयानंद बताते हैं कि वे केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक के बजाय सेहतमंद विकल्प देते हैं. यही वजह है कि जिले के कोने-कोने से लोग यहां खिंचे चले आते हैं. त्योहारों के सीजन में तो यहां दोनों भाइयों को लस्सी पिलाने की फुरसत तक नहीं मिलती. Read More ...
Related posts
होर्मुज की वजह से देश में उर्वरकों की कमी है क्या? सरकार ने कर दिया खुलासा
पीछे से दौड़ता हुआ आया बदमाश, महिला को सड़क पर पटका, फिर... खौफनाक है वीडियो
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail