Video: न धुआं, न शोर! डीजल के मुकाबले 6 गुना सस्ता, 3000 का काम मात्र 300 में करेगा ये ट्रैक्टर

Image credit: Internet

Electric Tractor India: बिहार के खेतों में अब डीजल के धुएं और इंजन के शोर की जगह शांति और बचत सुनाई देगी. पटना के बाजार में ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने भारत का पहला मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उतारा है. जो किसानों की लागत को 6 गुना तक कम करने का दावा कर रहा है. इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी इसका किफायती होना है. जहां डीजल ट्रैक्टर 3000 रुपये का तेल पी जाता है. वहीं यह इलेक्ट्रिक बाहुबली महज 250-300 रुपये की बिजली में उतना ही काम निपटा देता है. 45 HP की ताकत वाला यह ट्रैक्टर 20 टन तक का वजन आसानी से खींच सकता है. इंजन की जगह इसमें 32KW की मोटर और भारी-भरकम लीथियम बैटरी लगी है. जो इसे कीचड़ और सूखे दोनों खेतों में संतुलन प्रदान करती है. ₹17 लाख की ऑन-रोड कीमत वाले इस ट्रैक्टर पर जल्द ही 5 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने की उम्मीद है. 10 साल की बैटरी लाइफ के साथ यह ट्रैक्टर अपने पूरे जीवनकाल में करीब 20-22 लाख रुपये के डीजल की बचत करा सकता है. यह तकनीक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किसानों के मुनाफे का नया जरिया भी है.   Read More ...

free visitor counters