Video: दीवार पर नहीं होगा एक भी छेद! पेन की कैप से बनाएं देसी हुक, किरायेदारों के लिए कमाल की ट्रिक

Image credit: Internet

Wall Hanging Hack Tips: अगर आप भी किराये के मकान में रहते हैं और मकान मालिक ने दीवार पर कील ठोकने से मना कर रखा है, तो यह वायरल ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है. अक्सर कैलेंडर या फोटो टांगने के चक्कर में दीवार का पेंट और पुट्टी खराब हो जाती है. लेकिन अब बिना हथौड़ी उठाए आप अपना काम कर सकते हैं. इस स्मार्ट ट्रिक के लिए आपको सिर्फ एक पुरानी पेन की कैप और डबल-साइड टेप की जरूरत है. बस पेन कैप के पीछे टेप लगाकर उसे दीवार पर चिपका दें. कैप का क्लिप अब एक मैजिकल हुक की तरह काम करेगा. जिसमें आप आसानी से कैलेंडर या चाबियां टांग सकते हैं. यह जुगाड़ न केवल दीवार की सुंदरता बचाता है, बल्कि निकालने पर कोई निशान भी नहीं छोड़ता. स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए यह जीरो बजट समाधान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.   Read More ...

free visitor counters