Magical Well: मऊ का चमत्कारी कुआं, 11 महीने रहता है सूखा, फिर अचानक खुद भर जाता है पानी

Image credit: Internet

Mau Magical Well: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में देवलास स्थित देवर्षि देवल सूर्य मंदिर का प्राचीन कुआं लोगों के बीच आस्था और रहस्य का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि इस कुएं में साल भर पानी नहीं ठहरता, लेकिन शारदीय नवरात्रि के दौरान इसमें अपने आप पानी भर जाता है. छठ पर्व के बाद यह कुआं फिर सूख जाता है. मंदिर के पुजारी योगेश कुमार पांडेय के अनुसार कई बार कुएं में पानी भरने की कोशिश की गई. लेकिन पानी टिक नहीं पाया. यही वजह है कि लोग इसे चमत्कारी कुआं मानते है. सैकड़ों वर्ष पुराने सूर्य मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते है. श्रद्धालु कुएं के पानी को पवित्र और विशेष मानते है.    Read More ...

free visitor counters