इन दो महीने खाली ना छोड़ें खेत, लगा दें मूंग-उर्द... बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता और आय

Image credit: Internet

Moong and Urad Sown in the Vacant Field:  अप्रैल में गेहूं की कटाई के बाद जुलाई-अगस्त में धान रोपाई तक खेत अक्सर खाली रहते है. ऐसे में किसान मूंग और उर्द की खेती कर अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते है. जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गेहूं कटने के बाद खेत की जुताई कर तुरंत मूंग और उर्द की बुवाई करनी चाहिए. ये कम अवधि की फसलें है जो धान रोपाई से पहले तैयार हो जाती है. इससे खेत खाली नहीं रहता फसल चक्र बेहतर होता है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है. कृषि विभाग किसानों को मिनी किट के जरिए बीज उपलब्ध करा रहा है. बाजार में मूंग और उर्द की मांग हमेशा बनी रहती है. जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलती है. कम समय और कम लागत में यह खेती बेहतर आय का विकल्प साबित हो सकती है.   Read More ...

free visitor counters