Cucumber Cultivation: लखीमपुर में खीरा की खेती, शारदा नदी की रेतीली जमीन बनी कमाई का जरिया
Cucumber cultivation: लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी किनारे रेतीली जमीन पर बागपत से आए किसान सब्जी खेती कर अच्छी कमाई कर रहे है. बिजुआ ब्लॉक के करसौर गांव के पास किसान ठेके पर जमीन लेकर खीरा उगा रहे है. किसान इनाम ने बताया कि एक एकड़ जमीन 4 हजार रुपये में ठेके पर ली गई है. रासायनिक खाद डालकर बंजर रेतीली जमीन को उपजाऊ बनाया जाता है. इस समय एक एकड़ में खीरे की खेती की जा रही है. जहां हर तीसरे दिन 3 से 4 क्विंटल उत्पादन मिल रहा है. तैयार खीरा सीधे मंडी भेजा जा रहा है. थोक बाजार में इसकी कीमत 15 से 20 रुपये किलो है, जबकि खुदरा बाजार में 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा है. गर्मियों में मांग अधिक होने से किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है. Read More ...
Related posts
पहलगाम की पहली बरसी, पर्यटन ने फिर पकड़ी रफ्तार, आर्थिक गतिविधियों में तेजी
सावधान! पशुओं की बीमारी की वजह है ये चारा, दूध उत्पादन पर भी पड़ता है असर
दिल्ली: IRS अफसर के घर में घुसकर बेटी का मोबाइल चार्जर केबल से घोंटा गला, मौत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail