Delhi Crime:बेटी घर में अकेली थी… वापस आए मां-बाप और सब कुछ खत्म, IRS अधिकारी की बेटी की दर्दनाक मौत
Delhi Crime: दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक शांत सुबह अचानक चीखों और अफरातफरी में बदल गई, जब 22 साल की एक युवती अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई. बताया जा रहा है कि वह एक आईआरएस अधिकारी की बेटी थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. सुबह जब माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तब घर में अकेली मौजूद बेटी पर हमला हुआ और कुछ ही देर में एक पूरा परिवार बिखर गया. शुरुआती जांच में जो तस्वीर सामने आई, वो बेहद डराने वाली है. पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि हमलावर का इरादा बेहद खतरनाक था. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला घर के बारे में अच्छी तरह जानता था कौन कब घर में होता है, किस वक्त घर खाली रहता है. पुलिस को इस मामले में घर के एक पुराने नौकर पर शक है, जिसे करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाला गया था. संदिग्ध का नाम राकेश मीणा बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उसने पहले रेकी की और फिर सही मौके का इंतजार कर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद परिवार बेटी को तुरंत अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्पेशल कमिश्नर से लेकर डीसीपी तक पहुंचे और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेला था या किसी और के साथ. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेहद होनहार थी और भविष्य के बड़े सपने देख रही थी. लेकिन अब वही घर, जो कभी सपनों का केंद्र था, एक खौफनाक याद बन गया है. Read More ...
Related posts
पहलगाम की पहली बरसी, पर्यटन ने फिर पकड़ी रफ्तार, आर्थिक गतिविधियों में तेजी
सावधान! पशुओं की बीमारी की वजह है ये चारा, दूध उत्पादन पर भी पड़ता है असर
दिल्ली: IRS अफसर के घर में घुसकर बेटी का मोबाइल चार्जर केबल से घोंटा गला, मौत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail