सावधान! पशुओं की बीमारी की वजह है ये चारा, दूध उत्पादन पर भी पड़ता है असर

Image credit: Internet

पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गेहूं से निकला नया भूसा पशुओं के लिए सीधे तौर पर लाभकारी नहीं होता, बल्कि यह कई समस्याओं की वजह बन सकता है. उनके अनुसार नया भूसा काफी सख्त होता है और इसमें फाइबर व लिग्निन की मात्रा अधिक रहती है, जिससे पशु इसे आसानी से पचा नहीं पाते. डॉ. सिंह के मुताबिक यदि इस भूसे को अधिक मात्रा में अकेले ही खिला दिया जाए, तो पशुओं में पेट फूलना, कब्ज, गैस बनना, गोबर कम होना और अपच जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. कई पशुपालक इसे ताजा समझकर ज्यादा मात्रा में खिला देते हैं, लेकिन यह धारणा गलत साबित हो सकती है और पशुओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है.   Read More ...

free visitor counters