Aadhar Latest Update: अब आधार नहीं देगा जन्मतिथि का सबूत... क्या रखना होगा नया डॉक्यूमेंट?
Aadhar Latest Update: UIDAI की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो सीधे आम लोगों के डॉक्यूमेंट इस्तेमाल और कई सरकारी कामों को प्रभावित कर सकता है. नए नियम के अनुसार अब आधार कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) का वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा. हालांकि यह साफ किया गया है कि आधार कार्ड आपकी पहचान का एक मजबूत दस्तावेज बना रहेगा, लेकिन कानूनी तौर पर जन्म की तारीख साबित करने के लिए इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस बदलाव का असर स्कूल एडमिशन, नौकरी के डॉक्यूमेंट, सरकारी वेरिफिकेशन और कई अन्य प्रक्रियाओं पर पड़ सकता है, जहां अब तक आधार को DOB प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. UIDAI ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट जैसे वैकल्पिक दस्तावेजों को तैयार रखें, क्योंकि इन्हीं को अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर प्राथमिकता मिलेगी. हालांकि राहत की बात यह है कि आधार के उपयोग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. e-KYC, बैंकिंग, सरकारी सब्सिडी और विभिन्न योजनाओं में आधार का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा और इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail