Video: दादी के नुस्खे, 10 लाख का लोन! दो बहनों ने का Hands Magic स्टार्टअप Amazon पर मचा रहा धमाल
Womens Success Story: सहरसा की दो बहनों ने मिलावटी बाजार के बीच घरों तक शुद्धता पहुंचाने का अनोखा रास्ता खोज लिया है. स्वाति जायसवाल और बसंती ने दादी की पारंपरिक रेसिपी को आधुनिक स्टार्टअप में बदलकर न सिर्फ कारोबार खड़ा किया, बल्कि लोगों के भरोसे को भी नया विकल्प दिया है. मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से मिले 10 लाख रुपये के लोन से दोनों ने हैंड्स मैजिक नाम की यूनिट शुरू की. जहां दही पाउडर, तुलसी पाउडर, रागी हॉर्लिक्स, गाजर और चुकंदर चिप्स जैसे हेल्दी प्रोडक्ट तैयार होते हैं. केमिकल और प्रिजर्वेटिव से भरे बाजारू प्रोडक्ट्स के मुकाबले ये देसी तरीके से साफ-सफाई के साथ बनते हैं. इसी वजह से इनकी डिमांड तेजी से बढ़ी है. अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मौजूदगी ने इनके प्रोडक्ट्स को राष्ट्रीय पहचान दी है. खास बात यह है कि यह उद्यम कई महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन चुका है. यह कहानी साबित करती है कि पुरानी परंपराएं भी आज के दौर में सफल बिजनेस मॉडल बन सकती हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail