125 साल से दिल ठंडा कर रही राठी रबड़ी, आहोर की देसी मिठास बनी गर्मी में सबसे बड़ी राहत, देखें वीडियो

Image credit: Internet

125 Year Old Rathi Rabri Of Jalore : राजस्थान की तपती गर्मी में जहां लोग ठंडक के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं, वहीं जालौर जिले के आहोर की एक खास देसी मिठाई लोगों को सुकून दे रही है. यह कोई आम मिठाई नहीं, बल्कि करीब 125 साल पुरानी परंपरा से जुड़ी राठी रबड़ी है, जो अपने अनोखे स्वाद और ठंडक देने वाले गुणों के कारण आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. राजकीय अस्पताल के सामने स्थित राठी मिष्ठान भंडार पर तैयार होने वाली यह रबड़ी शुद्ध गाय के दूध से बनाई जाती है और इसमें बेहद कम शक्कर डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद हल्का, प्राकृतिक और अलग महसूस होता है. गर्मी के दिनों में इस रबड़ी की मांग इतनी बढ़ जाती है कि कई बार लोगों को पहले से ऑर्डर देना पड़ता है. रोजाना 10 से 12 किलो तक बनने वाली यह रबड़ी शादी-समारोहों और खास मौकों पर भी खूब पसंद की जाती है. खास बात यह है कि आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े नेता और वीआईपी भी इसके स्वाद के दीवाने रह चुके हैं. पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी पुराने तरीके से निभाई जा रही है, जो इसे और खास बनाती है.   Read More ...

free visitor counters