मशरूम बना मुनाफे का पावर हाउस! बिहार की कंचन ने वैल्यू एडिशन से लाई क्रांति, नमकीन-ठेकुआ में मिलेगा प्रोटीन
Mushroom Snacks: गया जिले की कंचन कुमारी ने मशरूम को केवल सब्जी तक सीमित न रखकर उसे बच्चों के मनपसंद स्नैक्स में बदलकर एक नई फूड क्रांति शुरू की है. बांकेबाजार प्रखंड के दीघासीन गांव की रहने वाली कंचन ने उन माताओं की बड़ी चिंता दूर कर दी है. जिनके बच्चे मशरूम की सब्जी खाना पसंद नहीं करते थे. कंचन ने ओएस्टर और बटन मशरूम के पाउडर से बिहार के पारंपरिक व्यंजनों को नया रूप दिया है. अब उनके पास मशरूम से बने ठेकुआ, निमकी, भुजिया, अदौरी और तिलौरी जैसे दर्जनों उत्पाद उपलब्ध हैं. हाल ही में बोधगया के उद्यम सम्मेलन में इनके स्टाल पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मशरूम के अचार और सूखे स्नैक्स की खूब सराहना की. प्रोटीन से भरपूर यह नवाचार न केवल बच्चों के लिए स्कूल टिफिन का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि स्थानीय बाजार में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. कंचन का यह वैल्यू एडिशन मॉडल अब गया के अन्य मशरूम उत्पादकों के लिए मुनाफे का नया रास्ता खोल रहा है. Read More ...
Related posts
Explainer: हर बार जनगणना के बाद क्यों परिसीमन, क्या इससे बढ़ती हैं संसद सीटें
पहलगाम की पहली बरसी, पर्यटन ने फिर पकड़ी रफ्तार, आर्थिक गतिविधियों में तेजी
सावधान! पशुओं की बीमारी की वजह है ये चारा, दूध उत्पादन पर भी पड़ता है असर
दिल्ली: IRS अफसर के घर में घुसकर बेटी का मोबाइल चार्जर केबल से घोंटा गला, मौत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail