Kerelam Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद कौन होगा केरलम का CM फेस?

Image credit: Internet

Kerelam Exit Poll: केरल में एग्जिट पोल के आंकड़े भी कांग्रेस गठबंधन (UDF) के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जहां उसे करीब 70 से 80 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं. अगर ये रुझान सही साबित होते हैं, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना भी मजबूत हो सकती है.वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट गठबंधन (LDF) भी पूरी तरह बाहर नहीं दिख रहा है और अभी भी मुकाबला काफी करीब माना जा रहा है, जिससे केरल की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ गया है. सीएम फेस सर्वे सामने आया है, जिसमें लोगों से सीधे पूछा गया कि वे किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. इस सर्वे में सबसे बड़ा नाम सामने आया है मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, जिन्हें करीब 31.8% लोगों का समर्थन मिला है. यानी अभी भी एक बड़ा वर्ग उनके नेतृत्व पर भरोसा जताता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस की तरफ से नामित किए गए विकल्पों में शशि थरूर भी शामिल थे, लेकिन उन्हें जनता के बीच सिर्फ 5.8% समर्थन मिला, जिससे साफ है कि वह फिलहाल पैन-केरल सीएम फेस के तौर पर मजबूत पकड़ नहीं बना पाए हैं. हालांकि राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पास के.सी. वेणुगोपाल, रमेश जैसे कई बड़े नाम मौजूद हैं, और अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो सीएम चेहरे को लेकर अंतिम फैसला पार्टी पर निर्भर करेगा.   Read More ...

free visitor counters