चिनूक से गिराया 5 हजार किलो का कैप्सूल, इसरो ने समंदर में किया कमाल! गगनयान की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान रेडी

Image credit: Internet

ISRO Gaganyaan Air Drop Test: गगनयान मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स की सेफ लैंडिंग का फुलप्रूफ प्लान रेडी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मिशन का दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह टेस्ट भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस टेस्ट का मकसद उस कैप्सूल की सुरक्षित लैंडिंग को सुनिश्चित करना था, जिसमें बैठकर भारतीय अंतरिक्ष यात्री वापस धरती पर लौटेंगे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस कामयाबी पर इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि यह टेस्ट भारतीय वायुसेना और नौसेना के सहयोग से संपन्न हुआ है. (Photos : ISRO)   Read More ...

free visitor counters