51% वाला छात्र बना लेक्चरर! हनुमान बिश्नोई की मेहनत ने बदली किस्मत, हासिल की शानदार रैंक, देखें वीडियो
Hanuman Bishnoi Success Story : बाड़मेर के छोटे से गांव भारते की बेरी से निकले हनुमान बिश्नोई ने यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ अंकों की मोहताज नहीं होती, बल्कि जुनून, मेहनत और लगातार प्रयास ही असली पहचान बनाते हैं. 10वीं में 51 प्रतिशत और 12वीं में 63 प्रतिशत अंक लाने वाले हनुमान को कभी कोई टॉपर नहीं मानता था, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया. साधारण परिवार से आने वाले हनुमान के पिता किराने की दुकान चलाते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे का हौसला बनाए रखा. रीट परीक्षा निरस्त होने जैसी मुश्किलों के बाद भी हनुमान ने हार नहीं मानी और दिन-रात मेहनत कर हिंदी विषय में स्कूल व्याख्याता बनकर 32वीं रैंक हासिल की. उनकी कहानी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail