Video: दर्दनाक! 16 टायरा ट्रक सड़क के बीच पलटा, खिलौने की तरह कुचल गई BMW, मचा हाहाकार

Image credit: Internet

Truck Accident Video: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. एक बेलगाम 16 टायरा ट्रक ने एक लाल रंग की लग्जरी बीएमडब्ल्यू (BMW) कार को बुरी तरह कुचल दिया. जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना एक टोल प्लाजा पर तब घटी जब ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह बेकाबू होकर सीधे कार के ऊपर पलट गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे की भयावहता इतनी थी कि कार पूरी तरह से पिचक कर मलबा बन गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि नंदीगामा ग्रामीण पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भारी मशीनों (JCB/क्रेन) की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. कार के अंदर और कितने लोग फंसे हो सकते हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं घटनास्थल पर सहमे हुए लोगों की भारी भीड़ जमा है और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.   Read More ...

free visitor counters