यमराज ने दबोच ही ली थी CRPF इंस्पेक्टर की गर्दन! तभी देवदूत बनकर पहुंची CISF, देखें वीडियो

Image credit: Internet

मणिपुर के इंफाल एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के एक इंस्‍पेक्‍टर की यमराज में गर्दन दबोच ही ली थी, तभी सीआईएसएफ का एक जवान वहां देवदूत बनकर पहुंच गया. दरअसल, सीआरपीएफ की 158वीं बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश कुमार दिल्‍ली जाने के लिए इंफाल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. चेक-इन एरिया में अचानक उनको चक्‍कर आया और वह बेहोश होकर वहीं गिर गए. इसी बीच, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर के बिकेंद्र वहां पहुंच गए. उन्‍हें देखते ही समय आ गया कि इस पैसेंजर को कार्डियक अरेस्ट आया है. इंस्पेक्टर के बिकेंद्र ने बिना समय गंवाए तुरंत सीपीआर देना देना शुरू किया. इसी दौरान, वहां मौजूद सीआरपीएफ के कमांडेंट (मेडिकल) फ. किरोन ने रेससिटेशन देना शुरू किया. दोनों अधिकारियों की सूझबूझ और क्विक एक्‍शन की वह से सुरेश कुमार की जान बच गई और उन्‍हें होश आ गया. इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट एंबुलेंस के जरिए एशियन हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.   Read More ...

free visitor counters