Video: एक खेत, पांच फसलें! बिहार के इस किसान ने स्पेस मैनेजमेंट से पलट दी किस्मत, जानें देसी नवाचार

Image credit: Internet

Multi Cropping Farming Tips: खेती में मुनाफे के लिए अब जमीन नहीं बल्कि सोच बड़ी होनी चाहिए. दरभंगा जिले के वासुदेवपुर गांव के किसान राम प्रसाद महतो ने इसी फलसफे को हकीकत में बदला है. उन्होंने मल्टी-क्रॉपिंग (बहु-फसली) के जरिए एक ही खेत के कोने-कोने का उपयोग कर 4 से 5 तरह की फसलें उगाई हैं. राम प्रसाद का देसी नवाचार देखने लायक है. उन्होंने खेत की आरी (मेड़) पर टमाटर लगाए हैं, तो दो पौधों के बीच खाली पड़ी जगह में पत्ता गोभी रोप दी है. सिंचाई के लिए बने नालों में धनिया उगाया है, जबकि खेत के किनारों पर सरसों और मटर (केराउ) की फसल लहलहा रही है. महतो का कहना है कि खाद और पानी उतना ही लगता है जितना एक फसल में, लेकिन आमदनी कई गुना बढ़ जाती है. जब तक टमाटर का पौधा फैलेगा, तब तक गोभी की फसल तैयार होकर बिक चुकी होगी. वर्तमान में टमाटर और मटर ₹30 प्रति किलो तक बिक रहे हैं. जिससे उन्हें कम लागत में बंपर मुनाफा हो रहा है. राम प्रसाद की यह स्पेस-सेविंग तकनीक अब इलाके के किसानों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है.   Read More ...

free visitor counters