कलेक्टर की SSO आईडी हैक, फर्जी दस्तावेज किया अपलोड, करोड़ों हड़पने की तैयारी में था 12वीं पास युवक

Image credit: Internet

Jaisalmer Collector SSO ID Hacking Case: जैसलमेर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की एसएसओ आईडी हैक कर उसमें फर्जी मोबाइल नंबर और दस्तावेज जोड़ दिए गए. पुलिस ने झालावाड़ निवासी 25 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की बैंक जानकारी बदलकर राशि अपने खातों में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. आईटी विभाग की सतर्कता से मामला समय रहते पकड़ में आ गया.आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पहले भी सरकारी कर्मचारियों, तहसीलदारों और पटवारियों की आईडी हैक कर लाभार्थियों के बैंक खाते बदल चुका है पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य साइबर अपराधों की भी जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters