35 रुपये का चूजा बना कमाई की चाबी, किसान ने खड़ा किया लाख रुपये महीना वाला मॉडल

Image credit: Internet

कोडरमा जिले के मसनोडीह गांव के सुमन लाल मेहता ने मजदूरी छोड़कर मुर्गा पालन का व्यवसाय शुरू किया और आज सफल उद्यमी बन गए हैं. पहले वे दूसरे राज्यों में मजदूरी कर हर महीने 15 से 20 हजार रुपये कमाते थे. प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने गांव में 15 हजार वर्ग फीट का शेड बनाकर करीब 10 हजार मुर्गों का पालन शुरू किया. एक चूजे को तैयार करने में 35 से 40 दिन लगते हैं. सुमन बताते हैं कि सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें हर मुर्गे पर करीब 10 रुपये का लाभ होता है. इससे उनकी मासिक कमाई करीब एक लाख रुपये तक पहुंच गई है. अब वे युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की सलाह देते हैं.   Read More ...

free visitor counters