VIDEO: दिन-दहाड़े छा गया रात जैसा अंधेरा... हुगली नदी के ऊपर दिखे दो-दो बवंडर, नजारा देख सहम गए लोग

Image credit: Internet

Twin Tornado Video: पश्चिम बंगाल के सागर तटीय क्षेत्र से मौसम का एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है. महिशामारी इलाके में हुगली नदी के ऊपर एक साथ दो बवंडर (Twin Tornado) बनते दिखाई दिए. इस अनोखी मौसमीय घटना ने देखते ही देखते पूरे इलाके का माहौल बदल दिया.शुरुआत में आसमान सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक नदी के ऊपर घूमते हुए दो विशाल भंवर जैसे आकार नजर आने लगे. कुछ ही मिनटों में काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस दुर्लभ घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. स्थानीय लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए, क्योंकि एक साथ दो बवंडर का बनना बेहद कम देखने को मिलता है.   Read More ...

free visitor counters