अप्रैल में घूमने का प्लान? जाइए छत्तीसगढ़ के ‘मिनी बीच, पर्यटकों की फेवरेट प्लेस

Image credit: Internet

Chhattisgarh mini beach : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का सतरेंगा अब एक उभरता हुआ पर्यटन केंद्र बन चुका है, जहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह जगह अपनी लहराती जलराशि और चारों ओर फैली हरियाली के लिए खास पहचान बना रही है. बिहार के आरा से आए पर्यटक मनीष कुमार के अनुसार, सतरेंगा की खूबसूरती उम्मीद से कहीं ज्यादा आकर्षक है और यहां का नजारा समुद्र जैसा एहसास कराता है. जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल बांगो जलाशय के किनारे बसा है, जहां लहरों के बीच सुकून का अनुभव मिलता है. यहां पर्यटक बोटिंग, स्पीड बोटिंग और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी मौजूद है, जो पानी के बीच अनोखा भोजन अनुभव देता है. सड़क और रेल मार्ग से सतरेंगा पहुंचना भी काफी आसान है.   Read More ...

free visitor counters