Urad Cultivation: रबी कटाई के बाद करें उड़द की खेती, 70 दिन में तैयार होगी फसल, देगी अच्छा मुनाफा

Image credit: Internet

Urad Dal Cultivation: रबी फसलों की कटाई के बाद किसान उड़द की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता के अनुसार मार्च से अप्रैल के पहले सप्ताह तक उड़द की बुवाई करना सबसे उपयुक्त रहता है. इसके लिए प्रति हेक्टेयर करीब 20-30 किलो बीज की जरूरत होती है. किसान PU-94, T-9 और पंत-31 जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते है. यह फसल करीब 70-75 दिनों में तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है. उड़द को पूरे खेत में या गन्ने जैसी फसलों के बीच खाली जगह में भी लगाया जा सकता है. यह दलहनी फसल मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाकर भूमि की उर्वरता सुधारती है. कम पानी और कम लागत में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए अच्छा मुनाफा देने वाली साबित हो सकती है.   Read More ...

free visitor counters