Weather Update Today: दिल्ली की गर्मी को लगा झटका! प्री-मानसून बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज?
दिल्ली और आसपास के शहरों में प्री-मानसून सीज़न की शुरुआत हो चुकी है. रविवार, 15 मार्च को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. बारिश बहुत तेज़ नहीं थी, लेकिन इसका दायरा काफी बड़ा रहा. सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को पिछले कुछ दिनों की गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर में एक-दो बार और बारिश हो सकती है. 15 मार्च को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और 19 से 21 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 22 मार्च से मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ हल्की मौसमी गतिविधियां अगले हफ्ते भी जारी रह सकती हैं. तो इस बार मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन प्री-मानसून बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail