रणथम्भौर में टाइगर से आमना-सामना! वनकर्मियों ने बाइक छोड़ बचाई जान, गुस्साए बाघ ने किया हमला
Tiger encounter in Ranthambhore Tiger Reserve : रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह एक रोमांचक और तनावपूर्ण घटना सामने आई, जब गश्त पर निकले दो वनकर्मियों का अचानक टाइगर से सामना हो गया. आरओपीटी रेंज के सुल्तानपुर नाके के पास गाड़ा डब क्षेत्र में मोड़ पर धीमी रफ्तार से बढ़ रहे वनकर्मियों के सामने टाइगर आरबीटी-251 आ गया. टाइगर को देखते ही दोनों ने फुर्ती दिखाई और बाइक छोड़कर करीब 15 मीटर दूर भागकर अपनी जान बचाई. करीब दस मिनट तक टाइगर वहीं डटा रहा और गुर्राते हुए बाइक के आसपास घूमता रहा. वनकर्मियों के हटने के बाद उसने बाइक पर हमला कर सीट को फाड़ दिया. कुछ देर बाद टाइगर पहाड़ी की ओर चला गया, जिससे वनकर्मियों ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और दोनों वनकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail