पाकिस्तान बहुत बुरा फंसा है, इससे सिर्फ नुकसान होगा... ऐसा क्यों बोलीं आरजू काजमी?

Image credit: Internet

अफगानिस्तान में हाल ही में हुए हमलों ने सबको चौका दिया है. रमजान के पवित्र महीने में भी हिंसा नहीं रुकी. अस्पताल और नागरिक क्षेत्र निशाना बने. पाकिस्तानी पत्रकार का कहना है कि पाकिस्तान को यह कदम नहीं उठाना चाहिए था. इससे सिर्फ पाकिस्तान को नुकसान होगा. अफगानिस्तान पर हमले के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच जटिल कूटनीतिक खेल भी दिखाई देता है. पाकिस्तान के कई लोगों का मानना है कि देश की पॉलिसी और सरकार ने सही निर्णय नहीं लिया. वह मुस्लिम देशों की एकता का दावा करते हैं, लेकिन असलियत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान अलग-थलग दिख रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, भारत ने अपनी कूटनीति और रणनीति से इस वक्त खुद को मजबूत स्थिति में रखा है. भारत ने किसी का पक्ष नहीं लिया और अपने हितों को सर्वोपरि रखा. इस पूरे विवाद में यह साफ है कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी के तहत भारत किसी और की लड़ाई में खुद को शामिल नहीं करेगा, बल्कि अपने हितों की रक्षा करेगा.   Read More ...

free visitor counters