बिहार विधानसभा में गोल्ड मेडलिस्ट पूजा कुमारी की दहाड़, गर्व से ऊंचा किया जिले का नाम, देखें वीडियो

Image credit: Internet

India Youth Parliament Programme: बिहार के सहरसा की बेटी ने जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है. सहरसा की पूजा कुमारी को बिहार विधानसभा में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. यह कार्यक्रम 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. पूजा कुमारी का चयन भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी (बीएनएमयू) के माध्यम से हुआ है. इस मंच पर वह अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सदन में उठाने के साथ-साथ विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी रखेंगी, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सके.   Read More ...

free visitor counters