मोरिंगा पराठे से मोरिंगा लेडी तक! इस महिला ने खुद के प्रोडक्ट बना शुरू किया बिजनेस, आज बन गया ब्रांड

Image credit: Internet

Nirmala Singh startup: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi अक्सर अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने ‘फिट इंडिया डायलॉग’ के दौरान बताया था कि वह अपनी डाइट में सहजन यानी मोरिंगा के पराठे शामिल करते हैं, जो उनके पसंदीदा व्यंजनों में से एक है. इसी मोरिंगा को लोगों तक पहुंचाने का काम दिल्ली की एक महिला ने पिछले सात वर्षों से लगातार किया है. पेशे से वकील निर्मला सिंह ने मोरिंगा को ही अपने बिजनेस की नींव बनाया और आज उनके प्रयासों से यह सुपरफूड धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच चुका है. इस महिला का नाम निर्मला सिंह है, जिन्हें लोग देशभर में मोरिंगा लेडी के नाम से भी जानते हैं. निर्मल सिंह ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं. बीते 7 सालों से उन्होंने मोरिंगा पर काम करना शुरू किया था. इससे पाउडर, तेल, साबुन और चाट मसाले से लेकर चाय तक बना दी है. जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.   Read More ...

free visitor counters