सड़क नहीं समंदर के छपरी, नाव वाला स्टंट देखा? नहीं तो देखिए VIDEO
Odisha Boat Stunt: सड़कों पर बाइक और कार के स्टंट तो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन अगर उनसे बोर हो गए हैं तो अब समंदर के छपरी का स्टंट भी देख लीजिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक समुद्र की लहरों के बीच नाव से खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो ओडिशा के पुरी समुद्र तट का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखता है कि युवक तेज रफ्तार नाव पर खड़े होकर संतुलन बनाते हैं और लहरों के बीच अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं. हालांकि इस तरह के स्टंट काफी जोखिम भरे माने जाते हैं. समुद्र की तेज लहरों और असंतुलन की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ऐसे में विशेषज्ञ और प्रशासन अक्सर लोगों से अपील करते हैं कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट करने से बचें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail