चांदी के बारीक तारों का जादू! करीमनगर की 200 साल पुरानी सिल्वर फिलीग्री कला, जिसकी नक्काशी दुनिया को करती है हैरान

Image credit: Internet

Karimnagar Silver Filigree Art : तेलंगाना के करीमनगर जिले की सदियों पुरानी सिल्वर फिलीग्री कला अपनी बारीक और अद्भुत कारीगरी के लिए दुनिया भर में मशहूर है. चांदी के बेहद महीन तारों से तैयार की जाने वाली यह अनूठी हस्तकला देखने वालों को हैरान कर देती है. इस कला में कारीगर चांदी को पिघलाकर पतले तार बनाते हैं और उन्हें हाथों से बुनकर जालीदार डिजाइन तैयार करते हैं, जिससे भगवान की मूर्तियां, पानदान, इत्रदान और ऐतिहासिक स्मारकों के मॉडल बनाए जाते हैं. करीब 200 साल पहले एलगांडल से करीमनगर पहुंची यह कला आज भी अपनी खास पहचान बनाए हुए है और इसे वर्ष 2007 में भारत सरकार से जीआई टैग भी मिल चुका है. हालांकि बढ़ती लागत और मशीन से बनने वाले सस्ते उत्पादों के कारण यह पारंपरिक कला चुनौतियों का सामना कर रही है. इसके बावजूद सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए इस कला को फिर से नई पहचान दिलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं.   Read More ...

free visitor counters