देसी तड़का, जबरदस्त स्वाद! होली के बाद घर-घर बन रही झुंगा-जिमी कांदा बड़ी, जानें रेसिपी

Image credit: Internet

Jhunga jimi kanda badi recipe : छत्तीसगढ़ में होली के बाद भी पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद लोगों की थाली में बना रहता है. त्योहार के बाद घरों में बची बड़ी और स्थानीय सब्जियों से स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. इन्हीं में झुंगा और जिमी कांदा बड़ी की सब्जी खास मानी जाती है. इसे बनाने के लिए पहले जिमी कांदा साफ किया जाता है और बड़ी को उबालकर नरम किया जाता है. फिर कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसमें कांदा, झुंगा और टमाटर डालकर भूनते हैं. बाद में नमक, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाकर कुछ मिनट पकाया जाता है. तैयार सब्जी रोटी या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.   Read More ...

free visitor counters