सावन और रक्षाबंधन की छुट्टियों के बाद आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें

Image credit: Internet

Agra News: त्यौहार के बाद आगरा के जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है. पहले सावन और रक्षाबंधन की छुट्टियों के कारण अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही, लेकिन छुट्टियां समाप्त होते ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचने लगे. सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सुबह से ही मरीज अपने परिजनों और तीमारदारों के साथ अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दिए. भीड़ बढ़ने के कारण पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मरीजों का कहना है कि उन्हें नंबर आने का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.   Read More ...

free visitor counters