गाजियाबाद में बेकार फ्लेक्स से तैयार हो रहे उपयोगी बैग, 35 महिलाओं को मिला रोजगार, अनोखी पहल से पर्यावरण सुरक्षा

Image credit: Internet

गाजियाबाद में साथी फाउंडेशन और नगर निगम मिलकर बेकार फ्लेक्स से मजबूत बैग बना रहे हैं. यह पहल महिलाओं को रोजगार दे रही है और पर्यावरण बचा रही है. साथी फाउंडेशन की यह पहल वर्ष 2022 में शुरू हुई थी. काजल छिब्बर ने बताया कि एक कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में फ्लेक्स बोर्ड बेकार पड़े थे इन्हें देखकर उनके मन में सवाल आया कि जब एक कार्यक्रम के बाद इतना फ्लेक्स कचरे में चला जाता है तो पूरे शहर में हर दिन कितनी मात्रा में फ्लेक्स बेकार होते होंगे इसी सोच से उन्होंने फ्लेक्स को दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका तलाशना शुरू किया. संस्था ने पहले बेकार फ्लेक्स से बैग बनाने का प्रयोग किया. फ्लेक्स को पहले साफ किया जाता है फिर जरूरत के हिसाब से उसकी कटिंग की जाती है.   Read More ...

free visitor counters