जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी तरबूज की दुकान, सड़क पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा!
एक लोकल सब्जी बाजार से सामने आया एक अजीब और हैरान कर देने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक शख्स सरकारी एंबुलेंस को तरबूज का दुकान बना उसमें तरबूज बेचता नजर आया. यह नजारा जिसे भी दिखा वो सब हैरान रह गए देखकर और कुछ लोगों को यह मजेदार भी लगा. लेकिन इस घटना ने सरकारी संसाधनों के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ी, जिसका इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए होना चाहिए, उसे इस तरह सड़क पर फल बेचने के लिए इस्तेमाल करना कई लोगों को गलत लगा. जहां कुछ लोग इस अजीब हरकत पर हंसते नजर आए, वहीं कई लोगों ने इसे जिम्मेदारी की कमी और सिस्टम की लापरवाही बताया. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक संसाधनों का सही इस्तेमाल कितना जरूरी है. Video Credit: Instagram-@nextgenbhartiya Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: सूर्या ने किया था ईशान को कॉल, क्या शमी को आएगा गिल का फोन?
26-03-26 06:03:33pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail