Tips and Tricks: देसी गाय के उपलों का घोल बढ़ाएगा टमाटर में फूल-फल, उत्पादन होगा दोगुना; जानें ट्रिक

Image credit: Internet

Tips and Tricks: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टमाटर की खेती किसानों की आय बढ़ाने वाली प्रमुख फसल है. सहारनपुर की भूमि और मौसम टमाटर उत्पादन के लिए अनुकूल माने जाते है. जहां से कई राज्यों में सप्लाई भी होती है. यदि पौधों पर फूल और फल कम आ रहे हो तो देसी उपाय लाभकारी साबित हो सकता है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. आई.के. कुशवाहा के अनुसार 6 महीने पुराने देसी गाय के गोबर से बने उपलों को पानी भरे ड्रम में 2-3 दिन भिगोकर घोल तैयार करें. फिर इस घोल को छानकर 10 प्रतिशत मात्रा में उपयोग करें. यानी 100 लीटर पानी में 10 लीटर घोल मिलाकर छिड़काव करें. इससे पौधों पर फूल और फलों की संख्या बढ़ती है तथा उत्पादन में सुधार होता है. यह देसी तकनीक कम लागत में बेहतर पैदावार देने में मदद करती है और किसानों की आमदनी बढ़ा सकती है.   Read More ...

free visitor counters