Rubika Liyaquat Show: मीडिएटर या दलाल? पाकिस्तान जंग रोक सकता है या सिर्फ अमेरिका का मैसेंजर है?

Image credit: Internet

Rubika Liyaquat Show: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. इस बैठक में चुनाव प्रभावित क्षेत्रों के सीएम शामिल नहीं होंगे. संसद में सर्वदलीय बैठक में भारत ने पश्चिम एशिया की जंग की पूरी जानकारी राजनीतिक दलों को दी. कई सवाल उठे, जिसमें पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा हुई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सिर्फ फेसिलिटेटर की भूमिका निभा सकता है, मीडिएटर नहीं. इजराइल के राजदूत रुबेन अजहर ने भी कहा कि पाकिस्तान की भूमिका मैसेंजर जैसी है, जो संदेश को एक पक्ष से दूसरे तक पहुंचाता है. पाकिस्तान की ये भूमिका अमेरिका की रणनीति के तहत बनी हुई है. हालांकि, पाकिस्तान में इस समय तेल और गैस संकट बढ़ गया है. पेट्रोल की कीमत 24.4% और डीजल 21.8% बढ़ गया है. सरकारी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया. शिक्षण संस्थान दो हफ्तों के लिए बंद हैं. भारत ने साफ किया कि वह किसी भी देश के दबाव में अपनी संप्रभुता से कदम नहीं हटा रहा.   Read More ...

free visitor counters