यूट्यूब से पढ़ाई कर 22 की उम्र में ही किया कमाल - बाड़मेर के रेखाराम बने व्याख्याता, हिंदी में की 20वीं रैंक हासिल

Image credit: Internet

Rekharam School Lecturer Exam Success : राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय रेखाराम ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है. बिना किसी महंगी कोचिंग के, केवल यूट्यूब और मोबाइल की मदद से पढ़ाई कर उन्होंने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय में 20वीं रैंक हासिल की. साधारण परिवार से आने वाले रेखाराम के पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. रेखाराम ने घर पर रहकर रोजाना 12 घंटे मेहनत की और पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया. उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मानते हैं.   Read More ...

free visitor counters