रसायन छोड़ ‘जीवामृत’ से खेती का नया रास्ता, पाली में वैज्ञानिकों का फॉर्मूला बदल रहा किसानों की तकदीर, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Organic Farming Methods : आज के समय में खेती में रसायनों का बढ़ता उपयोग मिट्टी की उर्वरता और लोगों की सेहत दोनों के लिए खतरा बनता जा रहा है. ऐसे में पाली स्थित काजरी के वैज्ञानिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दे रहे हैं, जो कम लागत और बेहतर उत्पादन का विकल्प बनकर उभर रही है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पद्धति में बाजार से महंगे खाद और कीटनाशक खरीदने की जरूरत नहीं होती, बल्कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से ‘जीवामृत’ जैसे लिक्विड खाद तैयार किए जाते हैं. यह न केवल मिट्टी को उपजाऊ बनाता है, बल्कि फसलों को कीटों से भी बचाता है. काजरी द्वारा किए गए प्रयोगों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. सरकार भी इसे मिशन मोड में बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा और स्वस्थ खेती का नया रास्ता मिल रहा है.   Read More ...

free visitor counters