गंगा जलमार्ग से बनेगा इनलैंड पोर्ट सिटी, कारोबार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा सहारा, यूरोपीय तर्ज पर कानपुर में होगा शुरू

Image credit: Internet

कानपुर शहर को इनलैंड पोर्ट सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है. गंगा नदी के जरिए जलमार्ग व्यापार शुरू करने की योजना पर काम तेज हो गया है. शासन से मंजूरी मिलने के बाद कानपुर मंडल प्रशासन ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर विकसित की जाएगी. इसके तहत गंगा किनारे बसे शहरों को कानपुर से जोड़ा जाएगा. इससे सामान की ढुलाई आसान होगी और व्यापारियों को सस्ता व तेज परिवहन विकल्प मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters