पाताल में समा रहा है कश्मीर का ये शहर! घरों में निशान देख मचा हड़कंप, छूट रही है कंपकंपी

Image credit: Internet

Kishtwar Land subsidence Video: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लोगों के बीच पैनिक फैल रहा है. क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के पास स्थित लोअर गुज्जर बस्ती में जमीन धंसने से उनके घरों पर दरारें पड़ रही हैं. जानकारी के मुताबिक करीब 25 रिहायशी मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे इलाके के लोगों में डर और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जमीन में लगातार हलचल महसूस हो रही है, जिसके चलते घरों की दीवारों और फर्श में दरारें बढ़ती जा रही हैं. कई परिवारों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए हैं. प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं. वहीं, लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है.   Read More ...

free visitor counters